फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If approved, six lakhs will get booster dose of corona in Jhansi

मंजूरी मिली तो झांसी में छह लाख को लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज

Sun, 05 Dec 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
If approved, six lakhs will get booster dose of corona in Jhansi
झांसी। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर 40 से ज्यादा उम्र और जोखिम वाले लोगों को बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी मिलती है तो झांसी में छह लाख डोज की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, देश में वैक्सीन की कमी नहीं है, ऐसे में जल्द ही टीका मिल भी जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय जीनोम वैज्ञानिकों ने 40 पार और वायरस के ज्यादा संपर्क के जोखिम वाले 30 करोड़ लोगों को कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाने की सिफारिश की है। हालांकि, सरकार राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समिति व टीकाकरण कोविड कार्यबल की अंतिम सिफारिश के बाद ही इस पर कोई फैसला करेगी लेकिन, इसकी मंजूरी दी जाती है तो झांसी में लगभग छह लाख डोज की जरूरत पड़ेगी। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, झांसी में 14.80 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जानी हैं। इसमें 45 से अधिक उम्र वाले 4.82 लाख लोग हैं। वहीं, 40 से 44 साल और गंभीर बीमारियों को मिलाकर लगभग 1.18 लाख लोग हैं। इनमें से ज्यादातर को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन

क्या होता है बूस्टर डोज
किसी खास रोगाणु अथवा विषाणु के खिलाफ लड़ने में बूस्टर डोज शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता और मजबूत करता है। यह बूस्टर डोज उसकी वैक्सीन की हो सकती है, जिसे व्यक्ति ने पहले लिया है। बूस्टर डोज शरीर में और ज्यादा एंटीबॉडी का निर्माण करते हुए प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसे लग सकता है
यह याद रखना होगा कि बूस्टर डोज उन्हीं को लगाया जा सकता है, जिन्होंने अपने टीके की पूरी खुराक ली हो। ऐसे में जिन्होंने तय समय बाद भी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वो तुरंत लगवा लें। फिर जब बूस्टर डोज की मंजूरी मिलेगी तो 40 से ज्यादा उम्र वालों को लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed