{"_id":"6ad28c7e8f2bae1f9d084c85","slug":"if-any-eligible-voter-has-been-left-off-the-electoral-roll-have-them-fill-out-form-6-to-get-their-name-added-to-the-listif-any-eligible-voter-has-been-left-off-the-electoral-roll-have-them-fill-out-form-6-to-get-their-name-added-to-the-list-jhansi-news-c-131-1-ltp1001-165244-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कोई पात्र वोटर मतदाता सूची छूटा तो उसका नाम फार्म-6 भरवाकर सूची में जुड़वा लें-सत्य प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कोई पात्र वोटर मतदाता सूची छूटा तो उसका नाम फार्म-6 भरवाकर सूची में जुड़वा लें-सत्य प्रकाश
Sat, 17 Oct 2026 02:13 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा की और राजनीतिक दलों से सुझाव लिए। अधिकारी ने सभी गतिविधियों को निर्धारित तिथियों पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि पात्र मतदाता फार्म-6 भरकर सूची में नाम जुड़वा लें। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाना मुख्य उद्देश्य है।
17 और 24 अक्तूबर को जिले के सभी बूथों पर विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक उपस्थित रहेंगे। वे फार्म-6, 7 व 8 से संबंधित सभी कार्रवाइयां पूरी करेंगे। राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट तैनात करने और छूटे हुए मतदाताओं को शामिल कराने में सहयोग की अपील की गई।
पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियां
पुनरीक्षण कार्यक्रम 16 से 18 अक्तूबर तक मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन से शुरू होगा। 19 अक्तूबर को आपत्तियों और सुझावों के लिए आलेख्य सूची प्रकाशित होगी, जिसकी अंतिम तिथि 23 अक्तूबर है। 26 अक्तूबर को संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों और राजनीतिक दलों के साथ बैठकें होंगी। 27 अक्तूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रशासन की तैयारियों पर संतुष्टि व्यक्त की। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर हेमंत पटेल सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।