फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ICSE: Preparation for board exams intensified, exam starts from 25

आईसीएसई: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज, 25 से परीक्षा प्रारंभ

Thu, 21 Apr 2022 09:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
ICSE: Preparation for board exams intensified, exam starts from 25
झांसी। आईसीएसई की बोर्ड परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। प्रश्नपत्र बोर्ड द्वारा भेजे जा चुके हैं, जो कि बैंक में सुरक्षित किए जा चुके हैं। बच्चों के प्रवेश पत्र भी बच्चों को वितरित किए जा चुके हैं। परीक्षाओं को सभी दिशा-निर्देश बोर्ड द्वार दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

आईसीएसई अर्थात् दसवीं और आईएससी अर्थात् बारहवीं की सेमेस्टर टू की बोर्ड परीक्षा क्रमश: 25 और 26 अप्रैल से प्रारंभ हो रही हैं। जिसमें दसवीं के लगभग 3000 और बारहवीं के 28 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। विद्यालयों में भी परीक्षा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड द्वारा प्रेषित किए जा चुके हैं, जोकि विद्यार्थियों को वितरित भी किए जा चुके हैं। परीक्षा कक्ष में 30 परीक्षार्थी बैठाए जाएंगे। वहीं परीक्षा हॉल में लगभग 100-120 परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। परीक्षार्थी के अस्वस्थ होने की स्थिति में उसके लिए अलग से कक्ष का प्रबंध किया गया है, जिसमें बैठकर वह परीक्षा दे सकता है। परीक्षा प्रश्नपत्र बोर्ड ने सभी जिलों में पहुंचा दिए हैं जो कि बैंक लॉकर में रखे जा चुके हैं। आईसीएसई जिला समन्वयक नितिन विलियम्स ने बताया कि जब से शासन ने पूर्ण क्षमता के साथ विद्यालय खोलने की अनुमति प्रदान की है, उसके बाद से ही विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चे खुद को परीक्षाओं के लिए कॉफी असहज महसूस कर थे। प्री-बोर्ड और कक्षाओं में ही बच्चों की लिखने का अभ्यास करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed