फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ICSE Board: Exam of 4697 students from tomorrow, will have to reach half an hour before.

आईसीएसई बोर्ड : 4697 विद्यार्थियों की परीक्षा कल से, आधा घंटे पहले पहुंचना होगा

Thu, 13 Feb 2025 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
ICSE Board: Exam of 4697 students from tomorrow, will have to reach half an hour before.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। आईसीएसई बोर्ड के 4697 छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुक्रवार से शुरू होगी। परीक्षा के लिए जनपद में 15 केंद्र बनाए गए हैं। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।



परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आईसीएसई बोर्ड के जिला समन्वयक नितिन विलियम्स ने बताया कि वैसे तो बोर्ड की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू हो रही हैं। मगर झांसी में पहले दिन के विषय का कोई भी परीक्षार्थी नहीं है। ऐसे में झांसी के परीक्षार्थियों की शुक्रवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की परीक्षा पांच अप्रैल तक चलेगी। जबकि, हाईस्कूल के विद्यार्थियों की परीक्षा 27 मार्च तक चलेगी। 10वीं के 2612 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि, 12वीं के 2085 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, क्राइस्ट द किंग कॉलेज, सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज, कैथेड्रल कॉलेज, मार्गरेट लीस्क मेमोरियल स्कूल, सेंट मार्क्स कॉलेज, रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा सेंट जेवियर कॉलेज, डॉन बास्को स्कूल, द वुड्स हेरिटेज, सेक्रेड हार्ट स्कूल, सेंट जोसेफ विद्या निकेतन, सेंट डोमनिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल में भी बोर्ड परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed