फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Iconic road to be built from court to medical bypass

कचहरी से मेडिकल बाईपास तक बनेगी आइकॉनिक सड़क

Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Iconic road to be built from court to medical bypass
झांसी। महानगर के कचहरी से मेडिकल बाईपास तक आइकॉनिक सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसके तहत सड़क के किनारे ओपन जिम, औषधि पार्क, झूले, फव्वारे के साथ ही राहगीरों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। सड़क का निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग निधि से कराया जाएगा।
विज्ञापन

कचहरी से मेडिकल बाईपास तक वाहनों का आवागमन अधिक होता है। इसके अलावा बस स्टैंड एवं महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज बुंदेलखंड का एक मात्र सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान होने के कारण जिले भर के मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। जिसके चलते इस मार्ग पर अधिक भीड़ रहती है। वहीं मार्ग के आस-पास रिहायशी इलाका होने के कारण इस मार्ग के सौंदर्यीकरण की योजना को तैयार किया गया है। योजना के तहत सड़क के एक ओर लोगों के बैठने के लिए बेंचों को स्थापित किया जाएगा। सड़क पर कई जगहों पर औषधि पार्क बनाए जाएंगे। इन पार्कों में झूले और फुब्बारे लगाए जाएंगे। स्थानीय लोगों के कसरत करने के लिए ओपन जिम बनाया जाएगा। सोमवार को नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने कचहरी से मेडिकल तक निरीक्षण कार्य निर्माण कार्य की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed