फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   I stood in line at 2 am but returned empty handed.

Jhansi News: रात दो बजे लाइन में लगे, फिर भी खाली हाथ लौटे

Thu, 25 Sep 2025 04:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:54 AM IST
विज्ञापन
I stood in line at 2 am but returned empty handed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। मौसम साफ होने के बाद अब किसानों को रबी की बोआई की चिंता सताने लगी है। खाद के लिए किसान सहकारी समितियों से लेकर खाद की दुकानों तक के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद, उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। इससे किसान परेशान हैं।

पीसीएफ केंद्र पर मंगलवार को पांच सौ बोरी खाद का ट्रक आया था। इसकी सूचना मिलने पर रात दो बजे से ही किसानों का केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गया था। बुधवार की सुबह यहां किसानों की लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगी थीं। किसानों की भीड़ के बीच शाम चार बजे तक खाद बांटी गई। इसके बावजूद, कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। ग्राम बरल के संजय राजपूत ने बताया कि पीसीएफ केंद्र पर जितनी लंबी लाइन पुरुष किसानों की थी। उतनी ही लंबी लाइन महिला किसानों की भी थी। स्थिति यह रही कि सुबह नौ बजे जो किसान खाद लेने पहुंचा, शाम को उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। क्योंकि, केंद्र पर रात से ही कतारें लगना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार को पांच सौ बोरी का एक ट्रक आया था। खाद का बुधवार की शाम चार बजे तक वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed