फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hypertension control program started at 10 centers, high BP patients will be found

10 केंद्रों पर शुरू हाइपरटेंशन कंट्रोल प्रोग्राम, ढूंढे जाएंगे हाई बीपी के मरीज

Wed, 22 Sep 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hypertension control program started at 10 centers, high BP patients will be found
झांसी। जमीनी स्तर पर उच्च रक्तचाप के मरीजों को ढूंढने, उनकी मॉनीटरिंग और इलाज करने के लिए मंगलवार को जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनीशिएटिव कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। जनपद में 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर यह कार्यक्रम चल रहा है। अब तक 760 मरीजों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों का मूल्यांकन कर उनको उचित इलाज मिल सके। इस उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सबसे पहले सीएचसी बबीना और जिला अस्पताल में इसकी शुरुआत की गई थी। मंगलवार को सीएचसी मऊरानीपुर, बड़ागांव, चिरगांव, पीएचसी भोजला, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा, सीपरी बाजार, बड़ागांव, बाहर गेट, तहसील, तालपुरा और झोकनबाग में इसकी शुरूआत हुई है। मंगलवार को इन केंद्रों पर 44 मरीजों को चिह्नित कर बीपी पासपोर्ट कार्ड दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि इस प्रोग्राम के अंतर्गत 30 साल से अधिक आयु के सभी वयस्कों की जांच की जाएगी। सेवा प्रदाता द्वारा उन्हें एप के जरिए रजिस्टर किया जाएगा। अब तक जिले में 760 हाई बीपी मरीजों को चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed