फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband's death on wedding anniversary

Jhansi News: शादी की वर्षगांठ के दिन पति की मौत

Tue, 23 Apr 2024 06:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Husband's death on wedding anniversary
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शादी की वर्षगांठ के दिन ही घायल पति ने दम तोड़ दिया। पत्नी वर्षगांठ मनाने की तैयारियों में जुटी थी। उसी समय पति की मौत की खबर पहुंच गई। पति के मौत की खबर सुन पत्नी बेहोश हो गई। घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। लहचूरा थाना के चकारा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (21) पुत्र नवल किशोर गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र की ससुराल में दावत थी। इसमें शामिल होने के लिए वह यहां आया था। 17 अप्रैल को वह अपनी ससुराल नौगांव में डीजे बुक कराने गया था। नौगांव टोल प्लाजा के पास मोटर साइकिल की टक्कर से वह घायल हो गया था। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 22 अप्रैल 2022 को उसकी शादी हुई थी। पत्नी को उम्मीद थी कि पति ठीक होकर आज घर लौट आएंगे लेकिन, रविवार रात उसकी हालत बिगड़ने लगी। आज दोपहर उसने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र परिवार का इकलौता पुत्र था। परिवार में पत्नी लक्ष्मी समेत ग्यारह माह का बेटा है। उसकी मौत के बाद से पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed