फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband publicly beaten by wife commits suicide by swallowing poison

Jhansi News: सरेआम पत्नी से पिटे पति ने जहर निगलकर दी जान

Sat, 03 Aug 2024 05:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Husband publicly beaten by wife commits suicide by swallowing poison
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सरेआम बाजार में पत्नी की पिटाई के बाद दुखी पति ने जहर निगल लिया। अचेत हालत में भाई ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था।

उल्दन निवासी कमलापत कुशवाहा (30) ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके भाई दृगपाल का कहना है कि कमलापत की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद रहता था। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस कर दिया। इस वजह से कमलापत को जेल भी जाना पड़ा। यह मामला अब तक कोर्ट में चल रहा है। करीब नौ माह पहले पत्नी ससुराल आकर रहने लगी। सोमवार को कमलापत की पत्नी ने सरेआम पिटाई कर दी। इससे कमलापत गुमसुम रहने लगा था। बृहस्पतिवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आधी रात को कमलापत घर के बाहर अचेत पड़ा था। यह देखकर दृगपाल ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed