फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband hanged himself after quarrel with wife

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 14 Jul 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Husband hanged himself after quarrel with wife
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में पत्नी से हुए झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

ग्राम मैरी निवासी महेंद्र अहिवार (30) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। मंगलवार की दोपहर वह शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंच गया। पत्नी ने इसका विरोध किया। वह पत्नी से झगड़ने लगा और मारपीट पर आमादा हो गया। इस पर पत्नी मायके चली गई, जबकि महेंद्र घर में एक कमरे में जाकर सो गया। भतीजे संजीव अहिरवार ने बताया कि शाम को महेंद्र की मां इमरती देवी उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची। उन्होंने महेंद्र को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा।
विज्ञापन

मां की चीखपुकार सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पति की मौत की जानकारी होने पर पत्नी भी मायके से वापस आ गई। मृतक के तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed