फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband commits suicide after dispute with wife

Jhansi News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने तोड़ा दम

Mon, 13 May 2024 03:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide after dispute with wife
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। चिरगांव के करगुवां में पत्नी से विवाद के कुछ देर बाद बीमार पति ने दम तोड़ दिया। पति से विवाद के बाद पत्नी उसके सामने ही चूड़ी तोड़कर चली गई थी। इसके कुछ देर बाद पति की मौत हो गई। पत्नी करीब 23 साल छोटी थी। नाराज ससुरालजनों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
करगुवां निवासी जितेंद्र कुमार (46) की तीन साल पहले चिरगांव निवासी अंजना से शादी हुई थी। अंजना पति जितेंद्र से करीब 23 साल छोटी है। दंपती को डेढ़ साल का बेटा है। परिजनों का कहना है कि पिछले साल जितेंद्र की दोनों किडनी खराब हो गई। इससे जितेंद्र कामकाज नहीं कर पाता था। अंजना ने ससुराल की जमीन बेच दी और जितेंद्र के साथ मायके में जाकर रहने लगी।
विज्ञापन

रविवार को अंजना पति जितेंद्र के साथ ससुराल आई थी। कुछ देर यहां ठहरने के बाद करीब 10 बजे उसने जितेंद्र से वापस चलने को कहा। जितेंद्र वापस जाने को राजी नहीं हुआ। इसी बात पर दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। तीखी नोकझोंक से नाराज अंजना ने पति के सामने ही अपने हाथों की चूड़ियां तोड़ दीं। पैर से बिछिया उतारने के साथ ही रिश्ता तोड़ने की बात कहते हुए अपने पिता के साथ निकल गई। पत्नी के जाने के करीब एक घंटे बाद से जितेंद्र की हालत खराब होने लगी। कुछ देर बाद जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। जितेंद्र के भाई ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जितेंद्र की मौत की खबर सुनतेे ही अंजना अकेले लौट आई। उसका पिता साथ में नहीं आया। उसके वापस आने पर घर में विवाद होने लगा। तब तक चिरगांव पुलिस भी पहुंच गई। जितेंद्र के भाई प्रमोद ने आरोप लगाया कि अंजना ने ससुराल की सारी जमीन बेच दी। अब वह बाकी जमीन और ट्रैक्टर भी बेचना चाहती थी। जितेंद्र के साथ मायके में मारपीट होती थी, इस वजह से वह यहां से नहीं जाना चाहता था।

थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक जितेंद्र काफी बीमार रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। परिजन आरोप लगा रहे लेकिन, अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed