फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband brutally killed his wife in Jhansi s Sipri Bazar

चरित्र पर शक: रात में पति की इस हरकत पर शुरू हुआ विवाद, फिर कुल्हाड़ी से ली पत्नी की जान; मंजर देख कांपे लोग

Thu, 29 Jun 2023 01:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Jun 2023 01:23 PM IST
सार

पति सचिन ने कुल्हाड़ी से नीतू की गर्दन पर दनादन कई वार कर दिए। जिससे नीतू अधमरी होकर खून से लथपथ हो गई। वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी और जान चली गई।

विज्ञापन
Husband brutally killed his wife in Jhansi s Sipri Bazar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात में पति ने शराब के नशे में पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से तबाड़तोड़ वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। इस वजह से उनके बीच अक्सर विवाद होता था। गुरुवार आधी रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सीपरी बाजार के न्यू प्रेमगंज निवासी सचिन माटे (37) की नौ साल पहले सदर बाजार निवासी नीतू माटे (35) से शादी हुई थी। परिवार में दो लड़के एवं एक लड़की है। सचिन कोई काम नहीं करता, जबकि नीतू छोटा-मोटा घरेलू काम करके किसी तरह परिवार चलाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन शराब का लती है। नशे में अक्सर नीतू संग मारपीट करता था। दो दिन पहले भी मारपीट से नाराज नीतू मायके चली गई थी। बुधवार को सचिन ने फोन करके नीतू को वापस घर बुलाया। आधी रात को सचिन शराब पीकर घर लौटा। खाना खाने के दौरान दोनों में फिर झगड़ा होने लगा।

विज्ञापन

इसी दौरान सचिन ने आकर पास में रखी कुल्हाड़ी से नीतू की गर्दन पर दनादन कई वार कर दिए। नीतू अधमरी होकर खून से लथपथ हो गई। वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद सचिन वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इंस्पेक्टर संजय शुक्ला भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। आरोपी को पुलिस ने देर-रात पकड़ लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पति को पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक से संबंध होने पर शक था। इस वजह से वह झगड़ा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed