{"_id":"66e20f31e534e102130dee54","slug":"husband-alleges-wife-left-him-because-of-her-height-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-390861-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पति ने लगाया आरोप, कद-काठी की वजह से छोड़ गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पति ने लगाया आरोप, कद-काठी की वजह से छोड़ गई पत्नी
विज्ञापन
- पुलिस ने पांच दिन बाद पत्नी को तलाशा
सिजारी बम्होरी। लहचूरा थानांतर्गत ग्राम घाट लहचूरा में एक सप्ताह पहले घर से लापता हुई विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया। महिला ने बताया कि इतने दिन वह बागेश्वर धाम में रही। वहीं, पति ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वह साधारण कद-काठी का है, इसलिए पत्नी उसे पसंद नहीं करती। वह किसी रिश्तेदार के साथ चली गई है।
घाट लहचूरा निवासी दृगपाल सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते 3 सितम्बर को सुबह वह जागा तो उसकी 22 वर्षीय पत्नी घर से गायब थी। उसने उसे तलाशने की तमाम कोशिश की लेकिन, कोई पता नहीं चला। पुलिस ने इस आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। करीब पांच दिन बाद महिला बरामद हो गई। महिला ने बताया कि वह इतने दिन बागेश्वर धाम में रही है।
वहीं पति ने सोशल मीडिया के जरिये कहा कि उसकी कद-काठी को पत्नी पसंद नहीं करती है क्योंकि वह खूबसूरत है। आए दिन पत्नी उससे लड़ाई-झगड़ा करती है। उसने आरोप लगाया कि वह एक रिश्तेदार के साथ छतरपुर के किसी होटल में रह रही थी। अब वह मारपीट का झूठा आरोप लगाते हुए 10 लाख रुपये की मांग कर रही है। रुपये न देने पर दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी कह रही है।