फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Humumendra will be made soldier

सैनिक बनकर देश सेवा करना चाहता था हुकुमेंद्र

Sun, 21 Feb 2021 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Humumendra will be made soldier
झांसी। अपने पिता की तरह हुकुमेंद्र की भी सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने की चाहत थी। इसके लिए वह दिन-रात तैयारी में जुटा हुआ था। रोज दौड़ने से लेकर परीक्षा के लिए भी वह तैयारी कर रहा था। हाल ही में उसने सेना से जुड़ी परीक्षा भी दी थी। उसने अपने इस सपने की जानकारी कॉलेज के शिक्षकों को भी बताई थी।
विज्ञापन

कॉलेज की शिक्षिका ने बताया कि हुकुमेंद्र पढ़ने में अच्छा विद्यार्थी था। आज तक उसका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। उसने अपने भविष्य की राह भी चुन ली थी। वह अपने पिता की तरह ही सेना में भर्ती होना चाहता था। इसीलिए उसने एनसीसी भी ज्वाइन की थी। सेना भर्ती में पास होने के लिए वह खुद को तैयार भी कर रहा था। दौड़ की नियमित अभ्यास भी करता था। इसके अलावा परीक्षा पास करने के लिए नोट्स भी तैयार कर रहा था। वह शिक्षकों से भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की बात कहता रहता था। उसकी लगनशीलता देखकर शिक्षकों को भी लगता था कि वह कभी न कभी अपना लक्ष्य हासिल कर लेगा। मगर मौत के साथ ही उसका यह सपना भी दफन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed