फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Huge number of Prisoners in Jhansi district jail found corona positive

झांसी जिला जेल में 127 कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण, एक सप्ताह पहले एक ही मरीज था

Thu, 23 Jul 2020 02:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 23 Jul 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Huge number of Prisoners in Jhansi district jail found corona positive
जेल परिसर को किया जा रहा सैनिटाइज - फोटो : अमर उजाला

जिला कारागार पर कोरोना वायरस के संक्रमण ने बड़ा हमला बोला है। 127 बंदियों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही जेल में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घंटों जेल में डेरा डाले रहे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण ने तेजी के साथ झांसी जेल को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पिछले सप्ताह एक बंदी में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। इसके साथ ही यहां जांच का काम शुरू कर दिया गया था। जेल में 350 कैदियों की टेस्टिंग की गई, जिनमें से अब तक 127 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, इनमें सात कैदियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव भी आ चुकी है। जेल की एक बैरक को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करते हुए चिकित्सीय टीम की तैनाती कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी संख्या में बंदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद नियंत्रण के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ से आए डीआईजी जेल वेदप्रकाश ने कारागार का निरीक्षण किया। वहीं, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार भी घंटों जेल में डेरा डाले रहे। जेल के चप्पे-चप्पे को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा यहां सभी 1101 बंदियों की टेस्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed