{"_id":"603168948ebc3ee96c5de8bc","slug":"how-this-vyawastha-police-not-see-chouraha-jhansi-news-jhs189072394","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कहां व्यस्त है पुलिस...न कालेजों के आसपास दिखी और न ही चौराहों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कहां व्यस्त है पुलिस...न कालेजों के आसपास दिखी और न ही चौराहों पर
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के अंदर व चाणक्यपुरी कॉलोनी में छात्रा की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद भी पुलिस सजग नजर नहीं आई। घटना के दूसरे दिन भी महानगर के प्रमुख चौराहों से लेकर कॉलेजों के आसपास पुलिस गायब रही। शनिवार को अमर उजाला की पड़ताल में कुछ इसी तरह की तस्वीर सामने आई।
बुंदेलखंड महाविद्यालय के अंदर छात्र को गोली मारने व चाणक्यपुरी कॉलोनी में छात्रा की हत्या के बाद पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के दौरान यदि बीकेडी चौराहा के आसपास पुलिस तैनात होती तो शायद आरोपी छात्र कृतिका की जान नहीं ले पाता। घटना के बाद जरूर बीकेडी चौराहे पर पुलिस तैनात कर दी गई थी, लेकिन शनिवार को पुलिस मुख्य चौराहों से लेकर कॉलेज के आसपास नहीं दिखी। ऐसे में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
नंबर 1 : बीकेडी चौराहा, समय 12.48
महानगर के मुख्य चौराहों में बीकेडी चौराहा शामिल है। बीकेडी कॉलेज के साथ-साथ आसपास कई कोचिंग सेंटर भी हैं। लेकिन, दोपहर तक कोई भी पुलिसकर्मी नहीं मिला।
विज्ञापन
नंबर 2 : आर्य कन्या महाविद्यालय : 1.16
सीपरी बाजार में आर्य कन्या इंटर कॉलेज व आर्य कन्या महाविद्यालय के पास भी पुलिस नहीं मिली। दिन भर छात्राओं से लेकर महिलाओं का आना-जाना लगा रहा।
नंबर 3 : राजकीय महिला महाविद्यालय, कचहरी चौराहा 1.58
कचहरी चौराहा के पास बने महाविद्यालय के आसपास कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। आसपास ही कलेक्ट्रेट भी बना हुआ है। लोग दिन भर यहां से निकलते हैं।