फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   House collapses in rain, household goods buried under rubble

Jhansi News: बारिश में ढहा मकान, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

Fri, 10 Jul 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
House collapses in rain, household goods buried under rubble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। कस्बा एवं आसपास हो रही तेज बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ग्राम मगरवारा में विगत दिवस एक परिवार का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन परिवार की सालों की मेहनत से जुटाई गई गृहस्थी पलभर में मलबे में बदल गई।

ग्राम मगरवारा निवासी रमेश कुशवाहा का कच्चा मकान लगातार हो रही बारिश से कमजोर हो गया था। देर रात अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। संयोगवश घटना के समय परिवार के सदस्य उस मकान में न सोकर पास के दूसरे कच्चे घर में सो रहे थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


मकान गिरने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई सहित अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है व उनके सामने रहने व खाने का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित रमेश कुशवाहा ने शासन व प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने, क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने व प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी योजना के तहत जल्द से जल्द पक्का आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवार की तत्काल मदद की जाए, ताकि बरसात के इस मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed