फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hotel owner broke the wall of Messiahganj police station

Jhansi News: होटल मालिक ने तोड़ी मसीहागंज पुलिस चौकी की दीवार

Mon, 31 Jul 2023 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hotel owner broke the wall of Messiahganj police station
चौकी इंचार्ज ने सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मसीहागंज पुलिस चौकी की दीवार पड़ोस के हाईवे होटल मालिक ने तोड़ दी। पूरा मलबा भी पुलिस चौकी में फैला दिया। चौकी खाली करने के लिए चौकी इंचार्ज को भी धमकी दी। चौकी इंचार्ज ने सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मसीहागंज पुलिस चौकी से सटा हुआ हाईवे होटल है। चौकी इंचार्ज दिलीप मिश्र का आरोप है कि होटल की मरम्मत के दौरान होटल मालिक अखिलेश साहू ने दो लोगों के साथ मिलकर चौकी की दीवार गिरा दी। कई दफा उसकी मरम्मत कराने को कहा गया लेकिन, वह आनाकानी करने लगा। मुहर्रम के दिन उसने चौकी के भीतर ही मलबा भी बिखेर दिया। उससे मलबा हटवाने को कहा गया लेकिन, होटल संचालक चौकी इंचार्ज को पूरी चौकी खाली कराने की धमकी देने लगा। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने होटल संचालक अखिलेश समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपी अखिलेश साहू के भाई जयप्रकाश का कहना है कि उनका जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है। दीवार कैसे गिरी इसके बारे में उन लोगों को कुछ भी पता नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed