फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hospital employee suspend on gaban

गबन में जिला अस्पताल का कर्मी निलंबित, वेतन से होगी रिकवरी

Thu, 24 Jun 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
hospital employee suspend on gaban
गबन में जिला अस्पताल का कर्मी निलंबित, वेतन से होगी रिकवरी
विज्ञापन

झांसी। गबन और वित्तीय अनियमितता के मामले में जिला अस्पताल के कर्मचारी के खिलाफ शासन स्तर से सख्त कार्रवाई हुई है। कर्मचारी को निलंबित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। कर्मचारी के वेतन से गबन की राशि का भुगतान करने के आदेश हुए हैं। आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए जांच का जिम्मा सीडीओ और एडी हेल्थ को सौंपा गया है।
जिला अस्पताल में तैनात कनिष्ठ सहायक दिनेश कुमार रायकवार के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने एक अक्तूबर को कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच के बाद अपनी आख्या महानिदेशालय को सौंपी थी। इसमें दिनेश के खिलाफ रोगी कल्याण समिति खाते में जमा की गई राशि दो लाख अड़तालिस हजार तीन सौ पच्चीस रुपये की भिन्नता पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर निदेशक प्रशासन डॉ. राजागणपति आर की तरफ से निकाले गए कार्यालय आदेश में कहा गया कि ये भिन्नता वित्तीय अनियमितता और गबन की श्रेणी में आता है। राजकीय धनराशि में वित्तीय अनियमितता और गबन करने पर दोषी मिलने पर कनिष्ठ सहायक दिनेश कुमार प्रजापति को निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई संस्थित की जाती है। निलंबन अवधि में सीएमओ पीलीभीत कार्यालय में संबद्ध रहेंगे। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए सीडीओ अथवा उपाध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नामित किया जाता है। प्रमुख अधीक्षक को पत्र लिखकर उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कनिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराते हुए एफआईआर की नकल तत्काल महानिदेशालय को उपलब्ध कराएं। इसके अलावा धनराशि की वसूली कर्मचारी के वेतन से हर महीने 50 प्रतिशत की जाए।
विज्ञापन

ये है मामला
जिला अस्पताल में हर महीने ढाई से तीन लाख रुपये पर्चा, जांच आदि के नाम पर आता है। इस पैसे को रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा करना होता है। इसका उपयोग मरीजों के हित में काम करने के लिए किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2020-21 में कई महीने रोगी कल्याण समिति का पैसा पूरा बैंक खाते में जमा नहीं किया गया। रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह मामला पकड़ में आ गया। अफसरों ने पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि पैसा रखा हुआ है, जल्द जमा करा दिया जाएगा। इस पर अफसरों ने आपत्ति दर्ज कराई कि पैसा तो नियमित बैंक में जमा होना चाहिए। बाद में मामले की जांच शुरू हुई। अब जाकर गबन की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति के पैसे के गबन के मामले निदेशक प्रशासन का पत्र प्राप्त हो गया है। आरोपी कर्मचारी दिनेश कुमार रायकवार को शासन ने निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जो भी आदेश दिए गए हैं, उनका तत्काल पालन किया जाएगा। - डॉ. केके गुप्ता, सीएमएस, जिला अस्पताल।

शासन स्तर से जिला अस्पताल के कर्मचारी दिनेश कुमार प्रजापति को आरकेएस के पैसे में गबन करने पर निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा जांच अधिकारी एडी हेल्थ को भी बनाया गया है। यह पत्र मिल गया है। - डॉ. रेखा रानी, कार्यवाहक एडी हेल्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed