फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Home guard women dead

Jhansi News: महिला होमगार्ड की संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 31 Dec 2022 10:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Home guard women dead
मऊरानीपुर। महिला होमगार्ड की शुक्रवार रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी आशा सोनी (55) पत्नी सुरेश होमगार्ड में कार्यरत थी। शुक्रवार की शाम को उसके पुत्र धर्मेंद्र सोनी द्वारा उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला होमगार्ड के पुत्र धर्मेंद्र सोनी ने चिकित्सकों को बताया कि उसकी मां आशा सोनी को घबराहट व सीने में दर्द होने से हालत बिगड़ गई थी तो उन्हें वह उपचार हेतु सरकारी अस्पताल लाया गया था। सरकारी अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा परीक्षण हेतु सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed