{"_id":"58af36024f1c1b0511b23aad","slug":"holy-trains-full-are-difficult-to-get-confirmed-berths","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर ट्रेनें फुल, कंफर्म बर्थ मिलना हो रहा मुश्किल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर ट्रेनें फुल, कंफर्म बर्थ मिलना हो रहा मुश्किल
jhansi
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
होली पर ट्रेनें फुल, कंफर्म बर्थ मिलना हो रहा मुश्किल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप इस बार होली पर अपने घर जाने या कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो ट्रेनों में कंफर्म बर्थ मिलने की उम्मीद कम ही रखे। सभी प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो रहा है।
इस बार होली 12 मार्च को जलेगी, जबकि 13 को खेली जाएगी। 14 मार्च को भाई दूज का पर्व होगा। 13 और 14 को त्योहार की छुट्टी है, वहीं 12 को रविवार का अवकाश है। 11 मार्च को माह का दूसरा शनिवार है, जिसका अवकाश रहता है। इन चार दिनों की छुट्टियों का लाभ हर कोई उठाना चाहेगा। बाहर से आकर यहां पढ़ाई, नौकरी और व्यापार करने वाले अपने घर जाएंगे। जबकि, यहां के कई लोग घूमने के लिए परिवार या मित्रों के साथ वैष्णो देवी, शिरडी के साईं बाबा, हरिद्वार आदि तीर्थ स्थानों तथा मुंबई, गोवा, शिमला, कुल्लू मनाली व अन्य पर्यटक स्थलों पर जाएंगे। अगर आपका भी ऐसा ही कोई कार्यक्रम है तो ट्रेन में कंफर्म रिजर्वेशन की उम्मीद कम ही रखे। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिलना शुरू हो गया है। करा लें, क्योंकि लगभग हर ट्रेन में आरक्षण कराने के वालों की संख्या बढ़ गई हैं।
इन ट्रेनों में अभी भी है उम्मीद
जो लोग होली पर तिरुपति, चेन्नई, रामेश्वरम जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। फिलहाल कुछ तिथियों में स्वर्ण जयंती, तिरुपति एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बर्थ खाली मिल रही है।