{"_id":"5e63fca08ebc3ef4087c4bc2","slug":"holi-hood-jhansi-news-jhs1619954147","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंग पर रहेगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के हुड़दंग पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन
holi hood
झांसी। होली के मौके पर खुरापातीहुड़दंग न कर सकें, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता तैयार कर ली है। महानगर के सभी चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। ताकि शराब के नशे में बाइकर्स फर्राटे न भर सकें। साथ ही हर चौराहे पर सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। मंदिरों में भी सुरक्षा के खास इंतजाम होंगे।
होली का पर्व 10 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार कर लिया है। हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी भी कर ली है। असामाजिक तत्वों को भी चिह्नित कर लिया गया है। बाजारों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मनचलों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस टीम तैनात की गई है। होली वाले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन करने जाते हैं। इसलिए मंदिरों पर भी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि कि होली को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।
इन पर होगी कार्रवाई
- जबरन गुलाल फेंकने वालों पर।
- नए स्थान पर होली का दहन करने वालों पर।
- अफवाह फैलाने वालों पर।
पुलिस लाइन में होगी पुलिस की होली
सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भी होली खेलेगी। हर साल की तरह पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी अधिकारियोें के साथ होली खेलेेंगे। यहां भी होली खेलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।