फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holi celebration chinees pichkari

होली के हुड़दंग के लिए गुलाल की लड़ी और अनार सजे

Tue, 23 Mar 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Holi celebration chinees pichkari
झांसी। कोरोना के डर से जहां इस बार बाजार से चाइना की पिचकारियां और दूसरे आयटम गायब हो गए हैं वहीं, लोगों को तमाम तरह के इंफेक्शन देने वाले लाल-नीले-पीले, हरे केमिकल मिक्स रंग भी गायब हैं लेकिन कोरोना की मार से जूझ रहे लोग दिल खोलकर होली का मजा ले सकें और होली का हुड़दंग फीका न हो इसके लिए होली का हर्बल और आर्गेनिक बाजार तैयार है, तो दिल खोलकर होली खेलिए, क्योंकि पहली बार आप होली पर दिवाली सा मजा ले सकते हैं। बाजार फल और फूलों की खुशबू बिखरते पटाखों की तरह रंगों वाली गुलाल की लड़ी और अनार ही नहीं बैटरी चलित गुलाल स्टिक आपकी होली का मजा दोगुना कर देगी।
विज्ञापन

बाजार में अबकी पटाखों की तरह गुलाल की लड़ी, गुलाल वाले अनार, गुलाब गन, राफेल, स्प्रिंकलर गन के अलावा पांच अलग-अलग रंगों में फॉग (रंगों का धुआं) पाइप उपलब्ध हैं। गुलाल की लड़ी और अनार में माचिस से आग लगाने पर खुशबूदार हर्बल गुलाल के रंगों का धुआं निकलेगा। गुलाल गन और भारतीय सेना से सजी राफेल गन रंग-बिरंगा गुलाल छोड़ेगी। स्प्रिंकलर गन में लगी चकरी चारों ओर घूमते हुए गुलाल फेंकेगी। इनकी कीमत पीस के हिसाब से 100 से 400 रुपये है। इसके अलावा दोनों तरफ से अलग-अलग रंग का धुआं छोड़ने वाली बैटरी (9 वोल्ट) संचालित कलर स्टिक भी हैं। इसकी कीमत 350 रुपये की दो पीस हैं। बच्चों की गन वाली पिचकारियों में भी हर्बल रंग भरा है।
विज्ञापन

स्ट्रॉबरी और ऑरेंज के फ्रूट रंग लोगों को कर रहे आकर्षित
बाजार में इस बार फ्रूट गुलाल कई रंगों में उपलब्ध है। इसमें स्ट्रॉबरी, पाइनएप्पल, औरेंज, ग्रेप्स (अंगूर) के अलावा कई फ्लेवर हैं। फलों के प्राकृतिक रंगों और वैसी ही खुशबू में उपलब्ध यह गुलाल डिब्बे में पैक है। इसमें रंग और केमिकल या आरारोट नहीं है। बाजार में 175 ग्राम के पैक की कीमत 70 रुपये है। इसी तरह आर्गेनिक गुलाल भी फल-फूल से तैयार किया गया है। यह भी केमिकल रहित है। 200 ग्राम के पैक की कीमत 75 रुपये है। सेंट वाला गुलाल भी खूब पसंद किया जा रहा है। सुभाष गंज गांधी रोड के दुकानदार बसंत गुप्ता, सनी जैन और जीतू सिंह बताते हैं कि बाजार में केमिकल वाला किरकि रा लाल-हरा रंग कोई पसंद नहीं कर रहा। कोरोना और स्किन संबंधी तमाम बीमारियों के चलते लोग आर्गेनिक और हर्बल रंग ही मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी है खास
-मैजिक बलून-इसकी स्टिक पाइप में लगाने पर गुब्बारा फूल जाएगा, गांठ भी अपने आप लग जाएगी। इसकी कीमत तीन स्टिक में 80 से 100 रुपये है।
-मुखौटे-बच्चों के चहेते कार्टून करैक्टर, टॉम एंड जेरी, छोटा भीम, मोटू-पतलू के मुखौटे बाजार में पांच से दस रुपये पीस उपलब्ध हैं।
-वन टाइम गुलाल वाली प्रेशर गन-इसमें खुशबूदार गुलाल भरा है, कोरोना के चलते एक बार के प्रयोग के लिए यह गन खूब पसंद की जा रही। इसकी कीमत 50 रुपये है।
-राजस्थानी पगड़ी के ठाठ-बाजार में क्रिस गेल और मलिंगा बालों के अलावा गोल्डन कैप और राजस्थानी पगड़ी 100 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed