फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   holi celebrated by people

रंगों की हुई बारिश, उड़ा गुलाल

Thu, 24 Mar 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/
अमर उजाला ब्यूरो/ Updated Thu, 24 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
holi celebrated by people
हाोली मनाई - फोटो : amarujala
झांसी। पहले रंग से रंगा, फिर कहा ‘बुरा न मानो होली है’, बुधवार को होली पर हर ओर यही नजारा रहा। शहर पर होली की मस्ती छाई रही। बच्चे-बड़े सभी ने अपने-अपने अंदाज में रंगों का त्योहार मनाया। पूरे दिन धमाचौकड़ी जारी रही।
विज्ञापन

नगर में सुबह से ही होली की रौनक दिखाई देने लगी थी। रंगों से सराबोर हुरियारों की टोलियां बाइकों पर सरपट दौड़ती नजर आने लगी थीं। जो मिला, उड़ेल दिया उस पर गुलाल। जमकर रंग लगाया और बढ़ दिए आगे। चेहरे पर तरह - तरह के मास्क लगाकर बच्चे भी पिचकारियों के साथ तैयार थे। एक दूसरे पर खूब रंग उड़ेला और जमकर मस्ती की। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी खूब रंगों की बौछार की। दिन भर धूमधड़ाका जारी रहा। जगह-जगह फिल्मी धुनों पर युवा थिरकते नजर आए। वहीं, होली की सौहार्द की परंपरा का निर्वहन करते हुए लोगों ने जाति धर्म की भावना से ऊपर उठ एक दूसरे के गले मिल होली की मुबारकबाद दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी खासा सक्रिय रहा। चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। दिन भर गश्त भी जारी रहा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया हुई रंगीन
झांसी। सोशल मीडिया पर भी जमकर होली खेली गई। फेस बुक व वाट्सऐप पर होली के शुभकामना संदेश छाए रहे। होली खेलने के पलों को लोग फेसबुक पर लगातार अपडेट करते रहे, जिस पर लाइक और कमेंट का सिलसिला भी जारी रहा। वाट्सऐप होली की हंसी ठिठोली के संदेशों की धूम रही। मोबाइल में दिन भर मेसेज घनघनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकानें रहीं खुलीं, खूब छलके जाम
झांसी। इस बार होली पर लोगों को गला तर करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ा। बुधवार को सभी शराब व बीयर की दुकानें खुली रहीं, जिन पर दिन भर शौकीनों का जमावड़ा लगा रहा। देर रात तक ठेके गुलजार रहे। जगह-जगह जाम छलके, लोग मस्ती में झूमते नजर आए। इसके अलावा भांग भी खूब घुटी। मालूम हो कि जिले की शराब, बीयर व भांग की दुकानों में बृहस्पतिवार को बंदी रहेगी।

कपड़ा फाड़ हुई होली
झांसी। शहर में कपड़ा फाड़ होली भी खूब हुई। कई स्थानों पर दोपहर बाद नशे की मस्ती में युवा एकदूसरे के कपड़े फाड़ते नजर आए। पहचान का कोई चेहरा मिला और फाड़ दिए कपड़े। ना-नुकुर का मौका ही नहीं दिया। अर्द्धनग्न युवाओं की टोलियां बाइकों पर इधर-उधर धमाचौकड़ी करती नजर आई।


देवताओं को लगाया गुलाल
झांसी। होली पर्व पर मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता रहा। लोगों ने देवताओं के चरणों में गुलाल अर्पित कर आशीष लिया। इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन व अन्य धार्मिक आयोजन भी हुए। इस अवसर पर मंदिरों में ठंडाई का भी खूब वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed