{"_id":"65e4ced3de426b3de1093e64","slug":"hockey-khelo-india-center-jhansi-won-the-title-jhansi-news-c-360-1-jh11003-104118-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : खेलो इंडिया सेंटर झांसी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : खेलो इंडिया सेंटर झांसी ने जीता खिताब
Mon, 04 Mar 2024 12:56 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर खेली जा रही जिला स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच हुआ। इसमें खेलो इंडिया साई सेंटर झांसी की टीम ने विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की टीम को 2-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
मैच शुरू होने के महज पांचवें मिनट में खेलो इंडिया साई सेंटर झांसी की खिलाड़ी वैष्णवी ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। 20 वें मिनट में तनिष्का सैनी ने दूसरा गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। जो मैच के अंत तक कायम रहा। विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन टीम की खिलाड़ी एक भी गोल करने में नाकामयाब रहे। शुभांकर एवं अजीत अंपायर रहे। अशोक ओझा, सुनीता तिवारी, इब्राहिम खान, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
आज होगी हैंडबॉल प्रतियोगिता
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार सुबह 11 बजे से जिला स्तरीय सीनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश नि:शुल्क है।