फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey: Jhansi, Lucknow, Bhadohi, Kanpur were victorious

हॉकी : झांसी, लखनऊ, भदोही, कानपुर रहे विजयी

Sat, 22 Mar 2025 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Jhansi, Lucknow, Bhadohi, Kanpur were victorious

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। ओपन स्टेट आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को चार मैच खेले गए। इनमें झांसी, लखनऊ, कानपुर और भदोही मंडल की टीमें विजयी रहीं। लखनऊ की टीम की आक्रामकता के सामने मुरादाबाद की टीम धराशाई हो गई और एक भी गोल न कर सकी। जबकि लखनऊ ने दनादन 33 गोल दागे।

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पहला मैच कानपुर मंडल व वाराणसी मंडल के मध्य खेला गया। इसमें कानपुर मंडल ने वाराणसी मंडल को 4-2 से पराजित किया। पहले क्वाॅर्टर में कानपुर की तरफ से 2 गोल किए। नौवें मिनिट में अल्का, 14वें मिनट में वर्षा ने एक-एक गोल किया। तीसरे क्वार्टर में 42वें मिनट में माही ने व 44वें मिनट में वर्षा ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन




दूसरा मैच भदोही बनाम प्रयागराज़ मंडल हुआ। भदोही ने प्रयागराज मण्डल को 3-2 से पराजित किया। दूसरे क्वाॅर्टर में प्रयागराज की तरफ से 18वें मिनट में प्रियांशी ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दो मिनट बाद ही भदोही की वर्तिका ने 20वें मिनट में एक गोल दागकर स्कोर बराबर पर ला दिया। चौथे मिनट में प्रयागराज की ओर से रिया ने फिर से एक गोल कर बढ़त बना ली। तीसरे व चौथे क्वाॅर्टर में भदोही की तरफ से रोशनी यादव ने व सृष्टि यादव ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी मैच लखनऊ हॉस्टल और मुरादाबाद मंडल के मध्य खेला गया। इसमें लखनऊ हॉस्टल ने मुरादाबाद मण्डल को 33-0 से पराजित किया। लखनऊ की टीम ने मैच के शुरूआती दूसरे मिनट में ही पहला गोल दागा। इसमें बाद लखनऊ की टीम ने फस्ट हाफ के एक के बाद एक गोल कर 14-0 से बढ़त बनाए रखी। इधर, मुरादाबाद की टीम लखनऊ के गोल पोस्ट तक कई बार पहुंची पर हर बार लखनऊ की टीम ने प्रयास विफल कर दिए। फर्स्ट हाफ के बाद लखनऊ की टीम दोबारा आक्रामक रूप से उतरी और मुरादाबाद की टीम पर हावी रही। लखनऊ की टीम ने फिर से कुल 19 गोल दागे। मुरादाबाद के खिलाफ यह मुकाबला लखनऊ ने 33-0 से जीत लिया।


चौथा मैच झांसी मंडल बनाम अयोध्या मंडल के मध्य खेला गया। इसमें झांसी ने अयोध्या को 4-0 से पराजित किया। झांसी की ओर से पहला गोल 19वें, दूसरा गोल 32वें, तीसरा गोल 48वें और चौथा गोल 50वें मिनट में किया। मैच में निर्णायक व अंपायर राजेश कुमार सोनकर, परमजीत सिंह, रूपेंद्र कुमार, अमित कुमार, तजमुल जैदी, सुशील महर्षि, शैलेश यादव, दीपक कुमार, सुनीता तिवारी, सुषमा कुमारी व सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed