फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey: Haryana defeated Uttarakhand 2-1

हॉकी : हरियाणा ने उत्तराखंड काे 2-1 से दी मात

Thu, 18 Jul 2024 06:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Haryana defeated Uttarakhand 2-1
गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही नार्थ जोन सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा ने उत्तराखंड की टीम को 2-1 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। पूर्व ओलंपियन व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद रियाज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त मैच का शुभारंभ किया।
पुरुष वर्ग में बुधवार को हरियाणा और उत्तराखंड के बीच मुकाबला हुआ। दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन, मुकाबले के अंत में हरियाणा की टीम 2-1 से विजयी हुई। हरियाणा की ओर से सचिन व तुषार ने एक-एक गोल किया। उत्तराखंड की ओर से सार्थक माहर ने एक गोल किया। हरियाणा के सचिन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मोहम्मद तारिक, मनीष कुमार द्विवेदी, सचिन चौहान, रश्मि सिंह, गुरपिंदर कौर व जसमीन कौर निर्णायक रहीं।
विज्ञापन

टेक्निकल डेलीगेट विवेक काले, अंपायर मैनेजर विजय किशोर रहे। संचालन अलीगढ़ के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने किया। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गौतम दास, दिनेश रजक, वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक अंकुर राणा, हॉकी प्रशिक्षिका सुषमा कुमारी, विकास उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आज इन टीमों के बीच होंगे मैच

बालिका वर्ग

1. सुबह 07:00 बजे हिमाचल प्रदेश बनाम उत्तराखंड
2. सुबह 08:45 बजे पंजाब बनाम हरियाणा
3. सुबह 10:30 बजे चंडीगढ़ बनाम उत्तर प्रदेश
बालक वर्ग

1. शाम 04:00 बजे दिल्ली बनाम पंजाब
2. शाम 05:45 उत्तर प्रदेश बनाम जम्मू कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed