फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey competition: Teams of New Delhi, Bhilai and Ranchi were winners.

हॉकी प्रतियोगिता : नई दिल्ली, भिलाई और रांची की टीम रही विजेता

Wed, 18 Dec 2024 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hockey competition: Teams of New Delhi, Bhilai and Ranchi were winners.
झांसी। खेल विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का मंगलवार को मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन चार मैच हुए, जिनमें एक मैच टाई रहा। तीन मैचों में नई दिल्ली, भिलाई और रांची की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

पहला मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल राउरकेला बनाम एमपी अकादमी ग्वालियर के बीच खेला गया। जो 2-2 के स्कोर के साथ बराबरी पर रहा। दूसरा मैच एनसीआर प्रयागराज बनाम सीओई रांची के बीच हुआ। मैच में सीओई रांची की टीम 3-1 से विजेता रही। तीसरा मैच गुरनूर हॉकी अकादमी राजस्थान बनाम स्टील प्लांट भिलाई के बीच हुआ। मैच में स्टील प्लांट भिलाई की टीम 3-2 गोल से विजेता रही। वहीं, चौथा मैच सीसीएससी एंड स्पोर्ट्स बोर्ड नई दिल्ली बनाम एनसीओई बिलासपुर के बीच हुआ। जिसमें सीसीएससी एंड स्पोर्ट्स बोर्ड नई दिल्ली की टीम ने दनादन 11 गोल दागे, जबकि एनसीओई बिलासपुर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि महापौर बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विशिष्ट अतिथि पूर्व ओलंपियन व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अशोक ध्यानचंद, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एमपी सिंह, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, प्रदीप सरावगी, सीडीओ ज़ुनैद अहमद द्वारा एनसीआर प्रयागराज बनाम सीओई रांची झारखंड की टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह, सुनील भारती, राजेश कुमार सोनकर, संजीव सरावगी, विकास वैंदया, सुषमा कुमार, नेहा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed