फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hockey championship

झांसी में होगी अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता

Thu, 19 Jan 2017 01:26 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 19 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
hockey championship
हाॉकी - फोटो : demo pic
महानगर में पहली बार अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता होगी। एक मार्च से इसका आयोजन शुरू होगा, इसमें विभिन्न राज्यों की 14 टीमों के शामिल होने की उम्मीद है। सभी मुकाबले ध्यानचंद स्टेडियम में बने एस्ट्रोटर्फ पर होंगे। विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता को एक लाख रुपये नकद पुरुस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह चलनी वाली प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट होगी। दिन में कम से कम चार मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खेल विभाग ने साईं ट्रेनिंग सेंटर लखनऊ, साईं ट्रेनिंग सेंटर भोपाल, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, मध्य प्रदेश एकादश, स्पोर्ट्स कॉलेज मैसूर, हरियाणा एकादश, पंजाब एकादश, नार्दन रेलवे से संपर्क किया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह के मुताबिक सभी महिला खिलाड़ियों के  ठहरने और खानपान की व्यवस्था खेल विभाग करेगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले एस्ट्रोटर्फ पर कराए जाएंगे। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता पहले दिसंबर 2016 में करायी जाने की योजना थी। इसके बाद प्रतियोगिता की तिथि 17 फरवरी कर दी गई, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते खेल विभाग ने एक से आठ मार्च के बीच कराना तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed