फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hobby gave Jhansi's daughter a different identity in America

Jhansi News: शौक ने झांसी की बेटी को अमेरिका में दिलाई अलग पहचान

Mon, 19 Aug 2024 06:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Hobby gave Jhansi's daughter a different identity in America
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हिमानी गुप्ता को उनके शौक ने अमेरिका में नई पहचान दिला दी है। फिटनेस के लिए किए जाने वाले जुंबा डांस की वह अमेरिका की जानी-मानी डांसर बन गई हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर की संख्या अच्छी खासी है। वह अमेरिका में रह रहे भारतीयों के साथ-साथ अमेरिकन लोगों को भी डांस की ट्रेनिंग देती हैं।
ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. आरबी गुप्ता और अर्चना गुप्ता की बेटी हिमानी गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा झांसी में ही हुई। जबकि, उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई चेन्नई के एक कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु की प्रतिष्ठित कंपनी में जॉब की। 2015 में वह अमेरिका चली गई थीं। वहां वे वर्तमान में कैलिफोर्निया में गूगल कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। शुरुआत से ही वह अपनी फिटनेस का ख्याल रखती थीं। इसके लिए वह नियमित रूप से व्यायाम करती थीं। लेकिन, अमेरिका में उन्होंने अपने सहकर्मियों को फिटनेस के लिए जुंबा डांस करते देखा। उन्हें अच्छा लगा और वह भी जुंबा डांस करने लगीं। कम समय में ही उन्होंने जुंबा डांस में महारत हासिल कर ली। उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपलोड किए जाने लगे, जो लोगों द्वारा खूब पसंद किए गए। इसी बीच, उन्होंने वहां जुंबा डांस की ट्रेनिंग देनी भी शुरू कर दी। वहां रह रहे भारतीयों के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकों को भी वो जुंबा डांस की नियमित रूप से ट्रेनिंग दे रहीं हैं। इसके अलावा अमेरिका में होने वाले बड़े-बड़े आयोजनों में भी उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का नियमित रूप से मौका मिलता रहता है। वह अमेरिका में जुंबा डांस के क्षेत्र का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं।
विज्ञापन

00000000
विदेश जाने वाली परिवार की पहली बेटी
हिमानी की मां अर्चना गुप्ता ने बताया कि हिमानी विदेश जाने वाली उनके परिवार की पहली बेटी हैं। पढ़ाई में वह शुरू से ही होनहार रहीं। इसके अलावा अपने कार्यक्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगातार आगे बढ़ रहीं हैं। जुंबा डांस के शौक ने हिमानी को एक अलग पहचान दिला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed