फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   HIV infection help PEP

एचआईवी संक्रमण से बचने में सहायक पीईपी

Tue, 01 Dec 2020 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
HIV infection help PEP
झांसी। एड्स का ऐसे तो कोई इलाज नहीं है लेकिन यदि कोई व्यक्ति एचआईवी के संभावित संक्रमण में आता है तो एआरटी सेंटर पर जाकर पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलेक्सिस (पीईपी) दवा की पहली डोज 72 घंटे के अंदर ले ले। 28 दिन तक लगातार यह दवा लेने से एड्स के प्रभाव को खत्म किया जा सकता है। यह जानकारी टीबी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. ललित मोहन ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 अप्रैल से अब तक 45 लोगों को इस दवा से एड्स से बचाया गया है।
विज्ञापन

टीबी अधिकारी डॉ. राजकिशोर ने बताया कि जिले में वर्ष 2018-19 में 231, वर्ष 2019-20 में 262 और वर्ष 2020-21 में अब तक 65 नए एड्स मरीज मिले हैं। इनमें से 534 मेडिकल कॉलेज स्थित एआरटी से दवा ले रहे हैं। वर्ष 2018-19 में 34, वर्ष 2019-20 में 36 और वर्ष 2020-21 में अब तक आठ लोग एड्स से अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

यहां कराएं जांच
जिले में एड्स की जांच के लिए 6 आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर) बने हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं में इसकी जांच के लिए 2 पीपीटीसीटी (प्रिवेंटिंग पेरेंट टू चाइल्ड ट्रांसमिशन) सेंटर भी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed