फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   History-sheeter businessman Ramesh's property worth Rs 31.80 crore seized

Jhansi News: हिस्ट्रीशीटर कारोबारी रमेश की 31.80 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 02 Jul 2025 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter businessman Ramesh's property worth Rs 31.80 crore seized

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हरेंद्र मसीह के साथ गैंगस्टर मामले में नामजद कारोबारी रमेश गुप्ता पेप्सी वाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को उसकी कुल 31.80 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर दी। इसमें विभिन्न बैंकों में जमा 2.26 करोड़ रुपये नकद समेत 15 लाख रुपये के वाहन के साथ दिगारा स्थित करीब 29 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

सीओ सिटी रामवीर सिंह की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने दिगारा पहुंचकर डुगडुगी पिटवाई। इसके बाद संपत्ति कुर्क किए जाने का एलान किया। कोतवाली पुलिस की ओर से हुई इस कार्रवाई में वहां कुर्की बोर्ड भी लगा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर हरेंद्र मसीह के साथ रमेश गुप्ता कई मामलों में नामजद है। रमेश एवं उसके पुत्र हर्षित के खिलाफ थाना नवाबाद में 8 फरवरी को हरेंद्र मसीह के साथ गैंगस्टर लगाया गया था। मनु विहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र और परवारन मोहल्ला निवासी गिरीश अग्रवाल भी नामजद हैं। कारोबारी रमेश गुप्ता पर नवाबाद में आठ, बड़ागांव में चार समेत कानपुर एवं फतेहपुर में चार समेत कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 9 मामलों में वह हरेंद्र मसीह के साथ नामजद है। अधिकांश मामले जमीन हड़पने एवं धोखाधड़ी से संबंधित हैं। कार्रवाई के दौरान कोतवाल राजेश पाल, नवाबाद प्रभारी संतोष अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed