फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hindus can face any challenge only if they are united: Dinesh Chandra

हिंदू एक हो तभी किसी चुनौती का सामना कर सकेंगे : दिनेश चंद्र

Fri, 25 Apr 2025 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hindus can face any challenge only if they are united: Dinesh Chandra
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक ने किया जनपद में प्रवास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारियों ने जनपद प्रवास के दौरान बृहस्पतिवार को तुवन मंदिर सभागार में बैठक की। जिसमें पहलगाम की घटना का जिक्र करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आतंकवादियों ने हिंदू होने पर निर्दोष पर्यटकों की हत्या की है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को इस पर ध्यान देना होगा, हम जातिपात में न बंटे और एकजुट होकर रहें, तभी किसी भी चुनौती का सामना कर सकेंगे।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र, केंद्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री (क्षेत्र लखनऊ) गजेंद्र, कानपुर प्रांत उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल जनपद प्रवास पर रहे। उन्होंने तुवन सरकार के दर्शन बाद विचार परिवार के सभी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, बनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक दिगंबर अखाड़ा के उतराधिकारी व केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल के सदस्य महंत रामलखन दास महाराज की अध्यक्षता में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। बैठक के बाद केंद्रीय पदाधिकारियों ने श्रीनृसिंह मंदिर पर दर्शन कर महंत गंगादास से मुलाकात की। वहीं चंडी माता मंदिर दर्शन कर महामंडलेश्वर चंदेश्वरगिरी महाराज से मिल कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान कई धार्मिक स्थलों पर जाने के बाद संघ से जिला प्रचारक वीर, जिला संचालक रमेश सोनी, जिला कार्यवाह आशीष चौबे, हकीम सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशचंद रावत, प्रदीप चौबे, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, निखिल तिवारी, सुधांशु शेखर हुंडेत, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक शुभम कौशिक सहित कई प्रमुख लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed