फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Highway travel is not safe, 173 people have lost their lives

Jhansi News: सुरक्षित नहीं हाईवे का सफर, 173 लोग गंवा चुके जान

Sat, 06 Jul 2024 05:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Highway travel is not safe, 173 people have lost their lives
झुंड बनाकर जगह-जगह रास्ता रोके बैठे रहते हैं अन्ना जानवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भारी-भरकम टोल चुकाने के बाद भी हाईवे का सफर सुरक्षित नहीं है। जगह-जगह अन्ना जानवर झुंड बनाकर रास्ता रोके बैठे रहते हैं। इनसे बचने के चक्कर में कई दफा वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं। पिछले डेढ़ साल में हाईवे पर 173 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें अधिकांश की मौत अन्ना जानवरों के चलते हुई।

झांसी से होकर चार प्रमुख हाईवे गुजरते हैं। साठ किलोमीटर के लिए करीब 180-250 रुपये टोल चुकाना पड़ता है लेकिन, हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। प्रत्येक हाईवे पर अन्ना पशुओं का जमघट है। कहीं डिवाइडर पर बैठे दिखेंगे तो कहीं हाईवे के किनारे। ये कब बीच सड़क पर आ जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। रात के अंधेरे में तो कई दफा सड़क पर बैठे पशु नजर नहीं आते और हादसे हो जाते हैं। झांसी-खजुराहो, झांसी-ग्वालियर एवं झांसी-ललितपुर हाईवे पर ऐसे हादसे सर्वाधिक होते हैं।
विज्ञापन

वहीं, एनएचएआई परियोजना प्रबंधक सुनील जैन का कहना है कि हाईवे के किनारे के गोआश्रय स्थलों से पशुओं को छोड़ने से यह समस्या आती है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस एक
ग्यारह लोगों की चली गई जान
झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के पास सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई। ट्रैक्टर के सामने अचानक अन्ना जानवर आने से यह हादसा हुआ था। इसमें सात महिलाओं समेत चार बच्चों की मौत हुई थी।

केस दो

कार सवार पिता-पुत्र की हो गई थी मौत

शिवपुरी हाईवे पर कार में सवार होकर शिवपुरी से झांसी की ओर आ रहा एक परिवार अन्ना पशु की वजह से हादसे का शिकार हो गया था। पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


केस तीन

डिवाइडर से कूदे जानवर, तीन की चली गई जान

शिवपुरी हाईवे पर दतिया के चिरुला में कार के आगे अचानक डिवाइडर से कूद कर जानवरों का झुंड आ गया। गाड़ी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।
00000
इन रास्तों में सबसे बड़ा खतरा

झांसी- कानपुर हाईवे 36
झांसी- शिवपुरी हाईवे 27

झांसी- ललितपुर हाईवे 39

झांसी- ग्वालियर हाईवे 41

झांसी- खजुराहो हाईवे 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed