फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   highway petrol

हाइवे पर चौबीस घंटे होगी चौकसी

Fri, 19 Feb 2016 01:09 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 19 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
highway petrol
झांसी। वारदात को अंजाम देकर बदमाशों का भागना अब आसान नहीं होगा। शहर से गुजरने वाले पांचों हाइवे पर चौबीसों घंटे मोबाइल टीमें पेट्रोलिंग करेंगी। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने अधीनस्थों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अभी तक शहर से गुजरने वाले पांचों हाइवे पर रात के समय ही हाइवे मोबाइल टीमें पेट्रोलिंग कर रही हैं। वहीं, हाइवे पांच होने और मोबाइल टीमें मात्र चार होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित थी। बृहस्पतिवार को एसएसपी सभा राज ने एसपी सिटी गरिमा सिंह, एसपी देहात दिनेश सिंह, सीओ सिटी कल्याण सिंह के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया तो कई खामियां सामने आईं। दिन के समय हाइवे पर मोबाइल पेट्रोलिंग नहीं होने से बदमाश वारदात कर आसानी से भाग निकलते हैं। इस पर तय किया गया कि बदमाशों की घेराबंदी व धरपकड़ हाइवे पर भी सख्त की जाए। एसएसपी ने बताया कि शहर से गुजरने वाले ग्वालियर हाइवे, शिवपुरी हाइवे, ललितपुर रोड, मऊरानीपुर रोड, कानपुर रोड पर 24 घंटे मोबाइल टीमें पेट्रोलिंग करेंगी। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी 12 घंटे बाद बदली जाएगी। मोबाइल टीमों की मॉनीटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम करेगा, जो समय-समय पर उनकी लोकेशन नोट करेगा। जैसे ही शहर में कोई वारदात होगी वैसे ही हाइवे मोबाइल टीमों को सक्रिय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट
15 वाहनों के लिए शासन को भेजा पत्र
एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा मजबूत करने के लिए अभी और हाइवे मोबाइल टीमों की जरूरत है। इसके लिए शासन को पत्र लिखकर 15 और वाहनों की मांग की गई है। इन वाहनों के आने के बाद हाइवे के लिंक रोडों पर भी टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद तीन फालोअप चेकिंग अनिवार्य
शहर में लूट, डकैती जैसी संगीन वारदात होने पर आसपास के थानों की पुलिस सड़कों पर उतरकर वाहनों की चेकिंग करती है। कुछ समय बाद चेकिंग बंद हो जाती है, मगर अब ऐसा नहीं होगा। एसएसपी ने बताया कि चौबीस घंटे में तीन बार फालोअप चेकिंग होगी। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed