{"_id":"5fe0fc8f8ebc3e3db72e0ec3","slug":"highway-inleggal-cut-dangerouse-jhansi-news-jhs18409020","type":"story","status":"publish","title_hn":"228 किमी के सफर में 425 रुपये टोल, सहूलियत देने में फिर भी झोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
228 किमी के सफर में 425 रुपये टोल, सहूलियत देने में फिर भी झोल
विज्ञापन
हाई-वे की खबर में--- कानपुर हाई-वे पर गोरा मछिया के पास डिवाइडर को काट कर बनाए गए रास्ते से गुजरता स्?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी से कानपुर जा रहे हैं तो अपने भरोसे पर ही जाएं। क्योंकि हाईवे पर खतरे ही खतरे हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ये हाल तब है जब कि 228 किमी के सफर में एक तरफ से 425 रुपये टोल लोग अदा करते हैं। इसके बावजूद नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से सुरक्षा और सुविधा का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है।
हाईवे पर कानपुर तक रास्ते में गड्ढे ही गड्ढे हैं। ये गड्ढे आपको रफ्तार तो पकड़ने ही नहीं देते, कमद दर्द और कार का एलाइनमेंट जरूर बिगाड़ रहे हैं। जो पैचवर्क किया गया है वो उखड़ रहा है। गिट्टी बिखरी होने से वाहन फिसल रहे हैं। इससे हादसे भी हो रहे हैं। कभी भी कोई अन्ना जानवर एक दम से सड़क पर आ जाता है। कई अवैध कट भी बना लिए गए हैं जिनसे एक दम वाहन निकल आते हैं और तेज रफ्तार से आ रही कार, बस या ट्रक के चालक घबरा जाते हैं। उन्हें मजबूरन इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इनसे भी हादसों का खतरा रहता है। सफर के दौरान आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस और पुलिस सुरक्षा कहीं नजर नहीं आती है।
झांसी से कानपुर के बीच 228 किमी के सफर में चार टोल प्लाजा हैं। हर टोल पर करीब 100 रुपये टोल टैक्स अदा करना पड़ता है। मगर टोल टैक्स के नाम पर सुविधाएं नाकाफी हैं। मोंठ के आसपास कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक झांसी-कानपुर हाईवे पर करीब 30 हजार से अधिक वाहन रोज दौड़ते हैं। लेकिन हाईवे पर कई सुविधाओं का अभाव है। झांसी के पास तो हाईवे पर कई जगह लाइटें खराब हैं। वहीं कई जगह पर हाईवे किनारे ट्रक खड़े रहते हैं। रात के वक्त अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं देते और हादसा हो जाता है। वाहन चालकों का कहना है कि हाईवे पर टोल ज्यादा लग रहा है, लेकिन सुविधाएं बदहाल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
------------
अवैध कट बढ़ा रहे परेशानी
झांसी-कानपुर हाईवे पर तमाम जगह लोगों ने अवैध कट बना दिए हैं। इसके चलते कई बार हादसे होते हैं। एक जगह तो कट बनाकर सड़क पर रैंप बनाया गया है। रात के वक्त अवैध कट जानलेवा बन जाते हैं।
---------
आवारा जानवर भी हादसे को दे रहे न्योता
झांसी-कानपुर हाईवे पर आवारा जानवर कई बार हादसे की वजह बनते हैं। हाईवे पर वाहन के आगे अचानक जानवर आ जाने से हादसा हो जाता है। इसे लेकर एनएचएआई की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
---------
रिफ्लेक्टर भी नहीं है
हाईवे पर लाइटें तो खराब पड़ी हुई हैं। साथ ही रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। कोहरे में वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सरकार टोल तो ज्यादा लेती है, लेकिन सुविधाएं नहीं देती।
----------
इतना लगता है टोल टैक्स
सेमरी टोल प्लाजा- 100 रुपये
एट टोल प्लाजा- 100 रुपये
चमारी- 85 रुपये
बाराजोड़- 140 रुपये
---------
कहते हैं लोग
कुठौंद तक जाना है। तीन टोल प्लाजा पर टैैक्स दे चुके हैं। सड़क तो ठीक ही है, लेकिन एंबुलेंस और पुलिस सुरक्षा का इंतजाम नहीं है।- प्रदीप प्रजापति
------
कई जगह पर सड़क दबी हुई है। वाहन फिसलता है। 425 रुपये टोल टैक्स अदा करते हैं, लेकिन सुविधाएं रत्तीभर भी नहीं हैं।- ओमप्रकाश शर्मा
------
कई बार जाम मिलता है। टोल प्लाजा पर ही सबसे ज्यादा कतार लगती है। 425 रुपये अधिक टोल टैक्स अदा करना पड़ता है।- मृदुल झा
--------
ललितपुर से उरई जा रहे हैं। ललितपुर से झांसी तक दो टोल हैं। उरई जाने वाला मार्ग सबसे ज्यादा खराब है। बहुत दिक्कत होती है।- राहुल कुमार
------
पूरे मार्ग पर जगह-जगह अवैध कट बने हुए हैं। कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते दिक्कत होती है। आए दिन जाना होता है।- उदय कुमार
झांसी-कानपुर हाईवे पर उरई तक की सीमा हमारे अधिकार क्षेत्र में है। हाईवे पर लगातार काम चल रहा है। गड्ढों को दुरुस्त कराया जा रहा है। अवैध कट को बंद कराया जाता है, लेकिन लोग मानते नहीं है। स्थानीय लोग बार-बार अवैध कट बना लेते हैं।
राजीव पाठक, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई