फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   highspeed train trial

हाईस्पीड ट्रेन चलाने को लेकर हुआ ट्रायल

Wed, 27 Nov 2019 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
highspeed train trial
highspeed train trial
झांसी। रिसर्च डिजाइन स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) के अफसरों ने मंगलवार को धौलपुर से झांसी के बीच 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए ट्रायल लिया। इसके लिए तीन कोचों की स्पेशल ट्रेन को धौलपुर से आंतरी स्टेशन के बीच दौड़ाया गया। हालांकि, इस ट्रायल के कारण आगरा से झांसी की तरफ आने वाली कई ट्रेनें विलंबित हो गईं।
विज्ञापन

अभी ट्रेनों को अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चलाया जाता है। वैसे अधिकांश गाड़ियों की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा ही है, लेकिन शताब्दी, राजधानी और गतिमान एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों को ही 130 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की स्पीड से दौड़ाने का जोखिम उठाया जाता है। वहीं, दिल्ली से मुंबई तक हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाने के लिए आरडीएसओ लगातार पटरियों के परीक्षण में लगा है। इसके लिए अलग- अलग खंडों में स्पेशल गाड़ी दौड़ाकर पटरियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को आरडीएसओ के अधिकारियों ने धौलपुर से झांसी के बीच (163 किलोमीटर) ट्रायल किया। दोपहर 11.45 बजे धौलपुर से आरडीएसओ की कार और उसके पीछे एलएचबी के दो वातानुकूलित कोचों को जोड़कर हाई स्पीड से दौड़ाया गया। अधिकतम गति 159 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई। मगर, ट्रायल को दोपहर 1.30 बजे धौलपुर से 76 किलोमीटर दूर स्थित आंतरी स्टेशन पर ही खत्म कर दिया गया। रास्ते में दो जगह ट्रेन को रोका भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस ट्रायल के कारण निजामुद्दीन से झांसी वाली ताज एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से मदुरई जाने वाली संपर्क क्रांति, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से विशाखापटनम जाने वाली समता एक्सप्रेस विलंबित हो गई। वापसी में ताज एक्सप्रेस झांसी से एक घंटे देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed