फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Highest number of women MLAs elected in Bundelkhand for the second time in 65 years

यूपी: बुंदेलखंड में 65 सालों में दूसरी दफा चुनी गईं सबसे ज्यादा महिला विधायक

Sun, 13 Mar 2022 01:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 01:30 AM IST
सार

बुंदेलखंड में 1957 में मऊरानीपुर से कांग्रेस की बेनीबाई पहली महिला विधायक चुनी गईं थीं। इसके बाद 1962 में मानिकपुर से कांग्रेस की सियादुलारी और मऊरानीपुर से बेनीबाई जीतीं। 1967 में फिर बेनीबाई को जीत मिली।

विज्ञापन
Highest number of women MLAs elected in Bundelkhand for the second time in 65 years
voting, vote - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में पिछले 65 सालों में बुंदेलखंड में दूसरी बार सबसे ज्यादा महिला विधायक विधानसभा पहुंची हैं। इससे पहले वर्ष 2012 में चार महिलाएं विधायक चुनी गई थीं। जबकि, 2022 में तीन महिला प्रत्याशियों को विजय मिली है। दो भाजपा तो एक गठबंधन पार्टी अपना दल एस से हैं।

विज्ञापन


बुंदेलखंड में 1957 में मऊरानीपुर से कांग्रेस की बेनीबाई पहली महिला विधायक चुनी गईं थीं। इसके बाद 1962 में मानिकपुर से कांग्रेस की सियादुलारी और मऊरानीपुर से बेनीबाई जीतीं। 1967 में फिर बेनीबाई को जीत मिली। 1969 में मानिकपुर से कांग्रेस की सियादुलारी ने दूसरी बार विजय प्राप्त की। 1974 में लगातार चौथी बार बेनीबाई विजय हुईं। 1977 में जेएनपी की सूर्यमुखी शर्मा झांसी से चुनाव जीतीं। 1980 में बबीना से बेनीबाई पांचवीं बार विजयी हुईं।
विज्ञापन


1985 में बेनीबाई फिर इस सीट से जीतीं। 1989 में मानिकपुर से सियादुलारी फिर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनी गईं। 1991, 1993, 1996 में कोई महिला प्रत्याशी विधायक नहीं बन पाईं। 2002 में बुंदेलखंड में महोबा जनपद की चरखारी सीट से सिर्फ अंबेश कुमारी को सफलता मिली। बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा महिला विधायकों का विधायक चुने जाने का रिकॉर्ड 2012 में बना। जब भाजपा की उमा भारती चरखारी और साध्वी निरंजन ज्योति हमीरपुर, कांग्रेस की उमाकांती कालपी और सपा की रश्मि आर्य मऊरानीपुर से विधायक बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में सिर्फ राठ से भाजपा की मनीषा अनुरागी बुंदेलखंड से एकमात्र महिला विधायक थीं। इस बार ये आंकड़ा बढ़कर तीन हो गया है। झांसी की मऊरानीपुर सीट से अपना दल-एस की प्रत्याशी रश्मि आर्य, राठ से भाजपा की मनीषा अनुरागी और नरैनी से भाजपा की ओममणि वर्मा चुनाव जीती हैं।

बड़ी पार्टियों से इतनों को मिला टिकट
पार्टी महिला प्रत्याशी
कांग्रेस 8
भाजपा 3
सपा 3
बसपा 2
(नोट: बीजेपी की एक सीट पर गठबंधन प्रत्याशी हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed