फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High secuirity jail send criminal tanhai bairrek

हाई सिक्योरिटी जेल की तन्हाई बैरक में भेजे जाएंगे कुख्यात

Fri, 22 Jan 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
High secuirity jail send criminal tanhai bairrek
झांसी। जिला कारागार में बंद कुख्यात अपराधी अब प्रदेश की हाई सिक्योरिटी जेलों की तन्हाई बैरक में भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जेल प्रशासन ने डायरेक्टर जनरल को पत्र लिखकर सभी दस कुख्यातों के नाम भेज दिए हैं। इसके पीछे जेल की सुरक्षा वजह बताई जा रही है। कुख्यात बदमाशों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जिला कारागार में क्षमता से अधिक बंदी हैं। ऐसे में हर समय खतरा रहता है। कुख्यात कैदियों को ध्यान में रखते हुए जिला कारागार प्रशासन ने डीजी जेल को पत्र लिखा है। इसमें कारागार में बंद कुख्यात दस बंदियों को प्रदेश की अन्य हाई सिक्योरिटी जेल में भेजने को कहा गया है। शासन से आदेश आते ही इन बंदियों को आगरा, नैनी, प्रयागराज समेत अन्य हाई सिक्योरिटी जेल की तन्हाई बैरक में भेज दिया जाएगा। वर्तमान मेें जेेल में 11,30 बंदी हैं। जेल की बैरकों में विवाद न हो, इसको लेकर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल बैरकों के बाहर लगाया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि बंदियों को अन्य जेलों में शिफ्ट किया जाना है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह कदम उठाया जाएगा।
जिला कारागार में बन रही तन्हाई बैरक
जिला कारागार में तन्हाई बैरक बनाने का काम तेजी से चल रहा है। दो महीने में तन्हाई बैरक बनकर तैयार हो जाएगी। ऐसी बैरक के बाहर अलग से पुलिस फोर्स 24 घंटे निगरानी करेगा। तन्हाई बैरक में झांसी समेत बुंदेेलखंड के कुख्यात कैदियों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed