{"_id":"62559a91c3de16115b7276a9","slug":"high-school-student-in-jhansi-hanged-herself-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: हाईस्कूल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, नौ अप्रैल को हुआ था आखिरी पेपर, परिजनों का है ये कहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: हाईस्कूल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, नौ अप्रैल को हुआ था आखिरी पेपर, परिजनों का है ये कहना
Tue, 12 Apr 2022 08:58 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, मगरपुर (मऊरानीपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, मगरपुर (मऊरानीपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 12 Apr 2022 08:58 PM IST
सार
मऊरानीपुर में मगरपुर गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा काजल (16) ने आत्महत्या कर ली। वह हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी। उसका अंतिम पेपर नौ अप्रैल को हुआ था। 11 अप्रैल को दिन में उसकी मां बाजार व पिता भी बाहर गए थे। उसने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झांसी में मऊरानीपुर तहसील के गांव मगरपुर में हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नौ अप्रैल को उसका आखिरी पेपर था। परिजन आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बता रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मगरपुर में कौशल अहिरवार की बेटी काजल (16) हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी। उसका अंतिम पेपर नौ अप्रैल को हुआ था। 11 अप्रैल को दिन में उसकी मां बाजार में सामान खरीदने गई थी। पिता भी बाहर गए थे। घर में मौजूद बच्चे बाहर खेल रहे थे। उस समय काजल ही घर पर अकेली थी। उसने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बाजार से जब मां घर लौटी तो बेटी को फांसी पर लटका देखा उसकी हालत बिगड़ गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना सकरार थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई में भी होशियार थी। घर में भी किसी से कोई बात नहीं हुई थी। आखिर उसने आत्महत्या क्यों कि यह वह भी समझ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन