फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High BP patients will get BP passport card

उच्च रक्तचाप के मरीजों को मिलेंगे बीपी पासपोर्ट कार्ड

Wed, 11 Aug 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
High BP patients will get BP passport card
झांसी। महानगर में उच्च रक्तचाप के मरीजों को ढूंढने, उनकी मॉनीटरिंग और इलाज के लिए जिला अस्पताल में इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनीशिएटिव कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। मंगलवार को 21 मरीजों को बीपी पासपोर्ट कार्ड देकर इसकी शुरूआत की गई। इन चिह्नित मरीजों को एक महीने की दवा भी दी गई।
विज्ञापन

प्रोग्राम के अंतर्गत 30 साल से अधिक उम्र के सभी वयस्कों की जांच की जाएगी। सेवा प्रदाता द्वारा उनके सैंपल एप के जरिए से रजिस्टर किए जाएंगे। इससे उनका फॉलोअप सुचारु रूप से किया जा सके। जिला अस्पताल में यह कार्यक्रम एनसीडी सेल द्वारा 20 बी नंबर कमरे में संचालित किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. अभिनव काडिया ने बताया कि यह प्रोग्राम प्रदेश के चार जिलों में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य वर्ष 2025 तक उच्च रक्तचाप के कारण होने वाली मृत्युदर में 25 फीसदी की कमी लाना व उच्च रक्तचाप में नियंत्रण करना है। इसके पहले बबीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इसकी शुरूआत हो चुकी है। जल्द ही इसे जनपद के सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर शुरू किया जाएगा। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. एसके कुलश्रेष्ठ, एडिशनल सीएमएस डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. अनुराधा राजपूत व डॉ. मिथलेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed