फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hewada village many house light pol

हेवदा गांव में कई घरों में लगे बिजली के खंभे

Fri, 05 Mar 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hewada village many house light pol
झांसी। महानगर के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम हेवदा में कई घरों के अंदर बिजली के खंभे लगे हुए है। साथ ही कई घरों से होकर हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। जिसके चलते इलाके के लोगों को हर समय जान का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में कई घरोें के अंदर ही बिजली के खंभे लगे हुए है। साथ ही हाईटेंशन लाइन भी छतों के ऊपर से ही निकली हुई है। इससे लोग छतों पर जाने से घबराते हैं। बताया कि बिजली के तारों से कई बार जानवर हादसों का शिकार हो कर जान भी गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

कई सालों से घरों के ऊपर से बिजली की लाइन निकली हुई है। जिससे हर समय जान जाने का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायतें भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नीरज प्रजापति, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में ही बिजली का खंभा लगा होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। बिजली विभाग में कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। लखन राजपूत, स्थानीय नागरिक
छतों से निकले तारों में काफी तेज करंट होता है। जिसकी चपेट में आने से कई गोवंश की मौत हो चुकी है। हर समय जान जाने का खतरा बना रहता है। लज्जा देवी, स्थानीय नागरिक
खंभा को हटवाने के लिए कई बार जन प्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी स्थिति को देखने तक नहीं आए है। वंदना, स्थानीय नागरिक

ग्राम हैवदा में बिजली के खंभे मकानों के अंदर कर लेने की जानकारी मिली है। ऐसे लोगों को नोटिस दिए जाएंगे। साथ ही स्टीमेट बनाकर लाइन शिफ्ट की जाएगी। - शैलेंद्र कटियार्र, अधिशासी अभियंता ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed