{"_id":"5e824e5f8ebc3e77b5393380","slug":"help-to-poor-people-jhansi-news-jhs1635799109","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: हर तरफ पहुंच रहे मददगार, किसी ने खिलाया खाना तो किसी ने बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: हर तरफ पहुंच रहे मददगार, किसी ने खिलाया खाना तो किसी ने बांटा राशन
Tue, 31 Mar 2020 01:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
लोगों को भोजन वितरित करती कैथोलिक सेवा समाज की कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के इस संक्रमणकाल में लॉकडाउन के बाद दिहाड़ी मजदूरों, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने खानपान का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए जिले के विभिन्न राजनीतिक, व्यापारिक और समाजसेवी संगठन आगे आ गए हैं। सोमवार को भी विभिन्न संगठनों ने जरूरतमंदों को खानपान के पैकेट बांटे।
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग राज्यों से आ रहे लोगों को खानपान के पैकेट बांटे। साथ ही बसों व अन्य साधनों से उन्हें घरों तक पहुंचाया गया।
इस दौरान नरेंद्र राजपूत, रमाकांत राजपूत, अरविंद पाल, राजपाल सिंह, विवेक कुशवाहा, गोलू राय, कुलदीप पटेल समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी छात्रसभा ने सीपरी बाजार खालसा स्कूल के पास बस्ती में गरीब मजदूर लोग और बच्चों के बीच सब्जी-पूड़ी बांटी।
विज्ञापन
इस मौके पर छात्रसभा के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वदेश यादव, युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण, उत्कर्ष यादव, अरुण कुमार यादव, हर्ष ठाकुर, शिवा खोड़न, संतोष यादव मौजूद रहे। बुंदेलखंड महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व भाजपा नेता अमित साहू ने उनाव गेट, लक्ष्मीगेट, कांशीराम का हाता व अन्य कई इलाकों में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को मोदी पैकेट वितरित किए। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी तरह, छनियापुरा मुहल्ला में मुस्लिम बस्ती में व्यापारी नेता राजीव राय, कुलदीप सिंघल, विपिन दुबे ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटी। खाद्यान्न सामग्री में पांच किलो आटा, दो किलो चावल, तेल, दाल, सब्जी, मसाले के पैकेट के अलावा साबुन आदि था।
इन्हीं व्यापारियों ने हंसारी में भी आर्थिक रूप से कमजोर 100 से अधिक परिवारों को खानपान की सामग्री वितरित की। इस दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल भी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों को भोजन की आवश्यकता के अनुरूप राशन बांटा गया है।
आगे भी मदद की जाएगी। इस दौरान विनोद अग्रवाल, रोहित मित्तल, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।