फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heavy crowd of passengers on trains... Wheels are emitting smoke, springs are breaking

Jhansi News: ट्रेनों पर भारी मुसाफिरों की भीड़... पहिये छोड़ रहे धुआं, टूट रही स्प्रिंग

Sun, 16 Jun 2024 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Heavy crowd of passengers on trains... Wheels are emitting smoke, springs are breaking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गर्मी की छुट्टियां मनाने विभिन्न राज्यों की सैर पर जा रहे यात्रियों की भीड़ ट्रेनों पर भारी पड़ रही है। जरूरत से ज्यादा यात्रियों के सवार होने से लगातार ट्रेनों के कोच जवाब दे रहे हैं। कभी पहिये गर्म होकर धुंआ छोड़ रहे हैं, तो कभी ट्रेनों की स्प्रिंग टूट रही हैं। बीते छह माह में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

बुंदेलखंड में गर्मी में जहां इंसानों की हालत खराब है, तो दूसरी ओर ट्रेनों का लोहा भी गर्मी में दरकने लगा है। वहीं, रेलवे द्वारा विभिन्न मंडलों में किए जा रहे विकास कार्यों ने ट्रेनों का बोझ भी दोगुना कर दिया है। जिन ट्रेनों काे रेलवे ने रद्द किया है, उनके यात्री अब दूसरी ट्रेनों में वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने का असर ट्रेनों के पहिये और स्प्रिंग पर पड़ रहा है। बीते तीन माह में हॉट एक्सल की कई घटनाएं हुईं हैं। इसके चलते पहियों से धुआं उठने लगा। वहीं, ट्रेनों के कोच की स्प्रिंग यात्रियों का भार नहीं सह सकीं और टूट गईं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी और क्षमता से अधिक भार के अलावा स्प्रिंग टूटने और हॉट एक्सल के अन्य कारण भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

--

ये हुईं घटनाएं- दो फरवरी को इंदौर से बरेली जाने वाली बरेली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 की स्प्रिंग टूट जाने से कोच बोगी पर धंस गया था। इसके बाद ट्रेन के झांसी पहुंचने पर उसका कोच बदला गया था। इस दौरान कोच में लगभग तीन सौ यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक जून को साबरमती एक्सप्रेस के एस-2 कोच की स्प्रिंग टूट जाने से ट्रेन 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर ही चली। वहीं, झांसी पहुंचने पर ट्रेन का कोच बदला गया। इसमें भी क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।
- 26 मई को बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में हॉट एक्सल होने से धुआं उठने लगा। इसके बाद ट्रेन को रोका गया था।
- 27 मई को मालवा एक्सप्रेस एसएलआर कोच में हॉट एक्सल से धुआं उठने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed