फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heart kuran and hand computer

दिल में कुरान और हाथ में कंप्यूटर रखें मुस्लिम

Fri, 26 Mar 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Heart kuran and hand computer
झांसी। बृहस्पतिवार को राजकीय संग्रहालय के सभागार में अल्पसंख्यक सामाजिक समावेशन मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी हुई। पंजाब के पूर्व राज्यमंत्री वसीम रजा ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग सामाजिक और आर्थिक स्थिति को ठीक करने के साथ राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ा सकते हैं। मुस्लिम दिल में कुरान और हाथ में कंप्यूटर रखें, तभी तरक्की कर सकते हैं।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सहयोग से हुई संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों में सबसे बड़ा तबका मुस्लिमों का है, जो हर तरीके से पिछडे़पन का शिकार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि सामाजिक असमानताओं को दूर करने के लिए सामाजिक भागीदारी जरूरी है। मुफ्ती साबिर कासमी ने कहा कि दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम हमें बराबरी का हक दिलवा सकती है। शिया धर्मगुरु मौलाना शाने हैदर जैदी ने कहा कि हमें दूसरों का सहारा न लेकर स्वयं संघर्ष करना होगा। मौलाना याकूब ने कहा कि भारत की सांझा संस्कृति और भाईचारे को कायम रखते हुए सभी को एक- दूसरे का आदर करना चाहिए। अतिथियों का स्वागत समाजसेवी संस्था परमार्थ के सचिव डॉ. संजय सिंह ने किया। संचालन डॉ. मुहम्मद नईम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed