फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health worker take vacseen

ढाई हजार डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी वैक्सीन

Fri, 22 Jan 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Health worker take vacseen
झांसी। झांसी में शुक्रवार को होने वाले कोरोना वायरस के टीकाकरण के दौरान ढाई हजार डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 12 स्थानों पर 25 सत्र स्थल बनाए गए हैं, जहां पर स्वास्थ्य कर्मियाें को वैक्सीन लगाई जाएगी। हर स्थल पर अधिकतम 100 डॉक्टरों, कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी। इसके अलावा पहले दिन वैक्सीन लगाने से रह गए कर्मियों को भी टीका लगवाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

देश के साथ-साथ जनपद में भी हेल्थ केयर वर्कर्स को कोविड वैक्सीन की पहली डोज 16 जनवरी को लगी थी। जनपद के पांच केंद्रों में हुए टीकाकरण में 500 में 372 को टीका लगा था। 22 जनवरी को टीकाकरण का दूसरा दिवस है। जिला क्षयरोग नियंत्रण इकाई पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। सत्र की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सभी टीकाकरण स्थल पर चिकित्सकों के नेतृत्व में एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) टीम कार्यरत रहेगी, जो किसी भी प्रकार की प्रतिकूल घटना होने पर समय से प्रबंधन करेंगी।
विज्ञापन

अब तक किसी को वैक्सीन का दुष्प्रभाव नहीं
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि 16 जनवरी को उनको सबसे पहले टीका लगा था। पांच दिन बीतने के बाद बाद भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। वैक्सीन के संबंध में जो लोगों में डर है, वह बिल्कुल निराधार है। मेडिकल कॉलेज में 51 लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी, सब पूर्णरूप से स्वस्थ हैं। कुछ लोगों को टीका लगने वाली जगह पर दर्द हुआ है, वह अमूमन टीका के बाद होता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर 24 घंटे में मांगी गई रिपोर्ट
कोरोना की वैक्सीन लगाने वाले डॉक्टरों, कर्मचारियों की केंद्र और शासन की तरफ से लगातार मॉनीटरिंग की जाती रही। हर 24 घंटे में उनका हालचाल पूछा गया। यह जानकारी ली गई कि वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह की शारीरिक समस्या तो नहीं हुई। सबसे पहले 24, फिर 48 और 72 घंटे में लाभार्थियों के पास फोन पहुंचा। साइट इंचार्ज को यह जानकारी गूगल फॉर्म पर भरकर भेजनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed