फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health department started birth dose vaccination in six hospitals

Jhansi News: स्वास्थ्य विभाग ने छह अस्पतालों में शुरू किया बर्थ डोज टीकाकरण

Tue, 20 May 2025 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Health department started birth dose vaccination in six hospitals

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के छह निजी अस्पतालों में नवजात शिशुओं के लिए निशुल्क बर्थ डोज टीकाकरण शुरू किया है। इससे शिशु का 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव होगा और स्वस्थ रहेगा। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने टीकाकरण का शुभारंभ दो नवजात शिशुओं को पोलियो की जीरो डोज खुराक पिलाकर किया।

उन्होंने बताया कि शासन ने जन्म के समय ही ओरल पोलियो, हेपेटाइटिस-बी व बीसीजी की खुराक शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार से इन हॉस्पीटल्स में जन्म लेने वाले शिशुओं को 24 घंटे के अंदर बर्थ डोज का टीका लगेगा। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर ने बताया कि निजी हॉस्पीटल में नि:शुल्क टीकाकरण शुरू कराया है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला ने बताया कि पोलियो वैक्सीन पांच वर्ष तक व बीसीजी टीका एक वर्ष की उम्र तक दिया जा सकता है। हेपेटाइटिस-बी की डोज जन्म के 24 घंटे के अंदर देना जरूरी है। पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. उत्सव राज ने बताया टीकाकरण से बार-बार होने वाली बीमारियों से बचाव होता है और बच्चा स्वस्थ रहता है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास सही होता है। गौरव वर्मा ने बताया यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण का विवरण दर्ज होग। अभिभावक टीकाकरण सर्टिफिकेट पंजीकृत फोन नंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस दौरान डॉ संजय त्रिपाठी, डॉ. रविशंकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ. अंशुमान तिवारी, डॉ. नंदिता त्रिपाठी, डॉ. दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed