फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health checkup of cleaning workers conducted

Jhansi News: सफाई कर्मियाें का स्वास्थ्य परीक्षण कराया

Wed, 18 Sep 2024 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of cleaning workers conducted
झांसी। स्वच्छता पखवाड़ा में स्वच्छता ही सेवा के तहत बुधवार को मंडल के विभिन्न स्टेशन और अस्पताल में तैनात सफाईमित्र और रेलकर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयाेजित किया गया। इसमें उन्हें सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। शिविर में डॉ. राजेश, डॉ. हिमांशु, डॉ. राहुल उपाध्याय व डॉ. ऋचा मिश्र ने 292 सफाईमित्र व रेलकर्मियों की जांच कर परामर्श व कार्य के दौरान इस्तेमाल होने वाले ग्लव्स, फेस मास्क, गमबूट्स आदि उपलब्ध कराए। संवाद
विज्ञापन

रेलवे कारखाने में शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा
झांसी। 17 से दो अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत बुधवार को रेलवे के वैगन मरम्मत वर्कशॉप में मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए सफाई का महत्व भी बताया।
विज्ञापन

मुख्य कारखाना प्रबंधक ने बताया कि इस अभियान में वर्कशॉप के उन सभी स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा, जहां गंदगी या नाली चोक हैं। इसके अलावा रेलवे के उन क्षेत्राें में भी काम किया जाएगा, जो गंदगी के चलते उपेक्षित हैं। अपील की कि सभी अधिकारी व कर्मी पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद कर जूट के थैले का इस्तेमाल चलन में लाएं। इस मौके पर फैक्टरी मैनेजर अमित कुमार तिवारी, उप मुख्य यांत्रिक अभियंता आई शिवेंद्र, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी आशीष शुक्ला, उप मुख्य अभियंता बाल किशन वर्मा, कारखाना प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद, सहायक कारखाना प्रबंधक ओम प्रकाश उपाध्याय, सहायक कार्मिक अधिकारी नारायण दास, मीडिया प्रभारी आफाक खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याएं लेकर मंडलायुक्त से मिले सिंचाई कर्मी
झांसी। बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल महासंघ के जिला मंत्री रामबाबू विश्वकर्मा के नेतृत्व में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे से मिला। महासंघ से सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारियों की समस्याओं से मंडलायुक्त को अवगत कराते हुए बताया कि वह लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मंडलायुक्त ने सभी कर्मियों और प्रतिनिधियों से विस्तार वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण 15 दिन के भीतर कराने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में लाखन सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह बुंदेला, राजेंद्र कुमार, अजय, बादाम सिंह, लालता प्रसाद, जीवनराम, शिव सिंह चौहान आदि शामिल रहे। ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष सीपी भार्गव ने मंडलायुक्त का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed