फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health centers of the district will be connected to digital lab, villagers will get treatment through telemedicine.

Jhansi News: डिजिटल लैब से जुड़ेंगे जिले के स्वास्थ्य केंद्र, टेलीमेडिसिन से ग्रामीणों को मिलेगा इलाज

Thu, 18 Apr 2024 03:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 18 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Health centers of the district will be connected to digital lab, villagers will get treatment through telemedicine.
झांसी। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों के लिए इलाज को आसान बनाने पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में झांसी जिले के 50 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों को जिला अस्पताल की डिजिटल लैब से जोड़ा जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट सीधे स्वास्थ्य केंद्रों को मिल सकेगी। साथ ही रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को टेली मेडिसिन के माध्यम से इलाज भी दिया जाएगा। बता दें कि झांसी जिले में 30 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और लगभग 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होते हैं। यहां आने वाले लगभग 250 मरीजों के विभिन्न जांचों के सैंपल लेकर जिला अस्पताल भेजे जाते हैं। इसके बाद मरीज को रिपोर्ट लेने भी जिला अस्पताल आना पड़ता है। कुछ दिनों के बाद सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य केंद्रों पर ही उपलब्ध होंगी। इसके लिए जिला अस्पताल में डिजिटल लैब का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। जिसके बाद यहां की लैब से सभी स्वास्थ्य केंद्रों के कंप्यूटर जोड़ दिए जाएंगे। इससे मरीजों को केंद्र पर ही रिपोर्ट मिल जाएगी। साथ ही रिपोर्ट के आधार पर जिला अस्पताल के चिकित्सक टेली मेडिसिन के माध्यम से इलाज भी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

--
वर्जन
अस्पताल में डिजिटल लैब का काम तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही लैब से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को भी जोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद मरीजों को अपने केंद्र पर ही रिपोर्ट मिल जाएगी। साथ ही चिकित्सक रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को टेलीफोन के माध्यम से दवाएं भी देंगे।
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद कुमार कटियार, मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed