फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   He's sake, fix the way

मुख्यमंत्री के वास्ते, दुरुस्त कर दिए रास्ते

Wed, 28 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
 He's sake, fix the way
cm, jhansi news - फोटो : demo
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज (बुधवार) को झांसी के दौरे पर रहेंगे। उनकी जनसभा ग्वालियर रोड स्थित राजकीय इंटर कालेज मैदान में होगी। इसके ठीक पहले मंगलवार को सिद्धेश्वर मंदिर से हेलीपेड तक रोड दुरुस्त कर दिया गया। गड्ढे भर दिए गए। सफाई कर दी गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जीआईसी में  सभा स्थल पर मंगलवार को दिनभर काम होता रहा है। स्ट्रीट लाइटें रिपेयर की गईं। जीआईसी को हेरीटेज लुक गया है। मैदान में बिखरे पत्थरों को किनारे किया गया। ईंटों और बालू को समेटा गया। फुटपाथ की रंगाई-पुताई की गई। मंच तैयार किया गया। ग्वालियर रोड पर गड्ढे भरे गए और डामर डालकर रोलर चलाया गया। सवाल है कि क्या जनता के लिए पहले ही रोड नहीं दुरुस्त की जा सकती थी? मुख्यमंत्री ग्वालियर रोड स्थित आर्मी एविऐशन कमांड पर हेलीकाप्टर से उतरेंगे। वहां से वह कार से जीआईसी स्थित सभास्थल पहुंचेंगे। जीआईसी में तीस फुट ऊंचे मंच में एलईडी लगाई जाएगी, ताकि मुख्यमंत्री का संबोधन लोगों को सीधा दिखाई दे। मैदान में बाइस हजार कुर्सियां रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed